January 21, 2026

Newz Studio

सरल और संक्षिप्त

रुद्रपुर नगर निगम के पर्यावरण मित्रो का कार्य बहिष्कार

रुद्रपुर नगर निगम के पर्यावरण मित्र अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर

 

 

ऊधमसिंहनगर | रुद्रपुर नगर निगम के पर्यावरण मित्र अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कर्मचारियों की मांग है कि नगर निगम से ठेका प्रथा खत्म की जाए, मृतक के परिवार को पारिवारिक पेंशन ग्रेजुएटी का भुगतान किया जाए, 2018 में नियमित हुए पर्यावरण मित्रों का पीएफ काटा जाए|

जिसको लेकर वह आज से कार्यबहिष्कार पर चले गए हैं उनका कहना है कि इससे पहले भी निगम प्रशासन से कई बार वार्ता की गई उन्हें ज्ञापन दिए गए लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद आज से उनके द्वारा कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह कार्य बहिष्कार करेंगे।