February 11, 2026

Newz Studio

सरल और संक्षिप्त

नगर निगम ने किया 51 लाख का अंशदान

देहरादून: कोविड-19 के दृष्टिगत देहरादून नगर निगम ने आज 40 लाख रुपए का चेक नगर निगम बोर्ड फंड से एवं 11लाख रुपए का चेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज ये राशि चेक द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को सौंपी। इस अवसर पर नगर आयुक्त देहरादून विनय शंकर पांडे भी उपस्थित थे।

भारतीय सेंसर बोर्ड के चेयरमैन एवं भारतीय सिनेमा के गीतकार प्रसून जोशी ने भी कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 10 लाख रुपए दिए हैं।