February 11, 2026

Newz Studio

सरल और संक्षिप्त

बाज़पुर गोलीकांड | कांग्रेसियों ने पुलिस पर लगाया एक तरफा कार्यवाही का आरोप

बहुचर्चित गोलीकांड ने अब राजनीतिक रूप लेना शुरू कर दिया है।

बाज़पुर | बहुचर्चित गोलीकांड ने अब राजनीतिक रूप लेना शुरू कर दिया है। जहाँ पुलिस कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अविनाश शर्मा को मुख्य आरोपी मान कर भगोड़ा घोषित करने में जुट गई है, वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक दवाब के चलते एकतरफा करवाई के रूप में देख रही है।  इसी सन्दर्भ में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समेत भारी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए और सैकड़ो की संख्या में एसडीएम कोर्ट पहुंच कर एक ज्ञापन राज्यपाल के संबोधित एसडीएम को सौंपा।