February 12, 2026

Newz Studio

सरल और संक्षिप्त

पौड़ी: लॉकडाउन में फंसा रूसी नागरिक; कर रहा बजरंगबली की सेवा

देवप्रयाग के धनेश्वर वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में रोज़ पूजा पाठ कर मंदिर में साफ सफाई कर सेवाभाव से जुटे रूसी पर्यटक लियो कौतुहल का विषय बने हुए हैं।

ख़ास बात:

  • लॅाकडाउन के चलते देवप्रयाग में फंसा रूसी पर्यटक
  • मंदिर में पूजा पाठ करता है लियो
  • भगवान से कोरोना खत्म करने की कर रहे हैं प्रार्थना
  • लियो को है आपने साथियों से मिलने का इंतजार

पौड़ी: देवप्रयाग के धनेश्वर वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में रोज़ पूजा पाठ कर मंदिर में साफ सफाई कर सेवाभाव से जुटे रूसी पर्यटक लियो कौतुहल का विषय बने हुए हैं। दरअसल लियो लॉकडाउन से पूर्व देवप्रयाग घूमने आये थे कि अचानक लॉकडाउन होने के बाद देवप्रयाग में ही फंस कर रह गये।

लियो रूस में पढ़ाई करते हैं और अपने दोस्तों के साथ घूमने भारत आये थे। लियो गोवा में कुछ समय बिताने के बाद नोएडा पहुंचे  जहां वो अपने दोस्तों को छोड़कर घूमने के लिए देवप्रयाग आ गए। जैसे ही लियो के जाने का समय नज़दीक आया, अचानक लॉक डाउन के कारण वे यहीं फँस गए।

अब हनुमान मंदिर में फंसे लियो रोज़ पूजा अर्चना कर भगवान से कोरोना जल्द खत्म करने की कामना करते हैं।