February 16, 2026

Newz Studio

सरल और संक्षिप्त

मसूरी: सादगीपूर्वक मनाई गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती

लंढौरा में पंडित दीन दयाल पार्क में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और सादगीपूर्वक श्रद्धांजलि दी।

 

रिपोर्ट: प्रेम सिंह

मसूरी: आज पूरे देश मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती मनाई जा रही है। मसूरी में भी पंडित जी की जयंती बड़ी सादगी पूर्वक मनाई गई। लण्ढोर में पंडित दीन दयाल पार्क में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और सादगीपूर्वक श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि आज छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी पंडित जी के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास कर रहा है, और अंतिम व्यक्ति तक उनके शब्दों को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।