February 4, 2026

Newz Studio

सरल और संक्षिप्त

कांग्रेस नेताओं का ट्विटर लॉक करना लोकतंत्र की हत्या

कांग्रेस के बडे नेता पीड़ितों व महंगाई की आवाज उठाते है तो भाजपा सरकार उनकी आवाज दबाने में लग जाती हैं

रुड़की | कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मंगलौर विधायक काजी निज़ामुद्दीन ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस नेताओं के ट्वीटर हैंडल ब्लॉक कर विपक्ष की आवाज को दबा कर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस के बडे नेता पीड़ितों व महंगाई की आवाज उठाते है तो केंद्र की भाजपा सरकार उनकी आवाज दबाने में लग जाती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ट्वीटर हैंडल ब्लॉक कराकर केंद्र सरकार ने अपनी गलत मानसिकता का सबूत दिया है।

भाजपा सरकार केवल जनता को लूटने का काम कर रही है। देश मे महिलाएं सुरक्षित नही, युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे है और विपक्ष अगर इन मुद्दों को उठाये तो उनके ट्वीटर को ब्लॉक कर दिया जाता है। लोकतंत्र की आवाज को कुचलना यह सरकार की मानसिकता को दर्शाती है |