February 18, 2026

Newz Studio

सरल और संक्षिप्त

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री को दी श्रद्धांजलि

नैथानी ने पौड़ी जनपद के विधान सभा व लोक सभा चुनाव प्रभारी का दायित्व संभाला था।

 

पौड़ी | शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर पूर्व राज्य मंत्री भास्कर नैथानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

आज पार्टी कार्यालय में आयोजत शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. नैथानी को पौड़ी जनपद से काफी लगाव रहा है। नैथानी ने पौड़ी जनपद के विधान सभा व लोक सभा चुनाव प्रभारी का दायित्व भी संभाला। स्व. नैथानी सरल स्वभाव के कार्यकर्ता थे।

शोक सभा में जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, क्रांतिकिशोर नेगी, अनूप देवरानी, धर्मवीर रावत लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र जुगराण, राजकुमार पोरी, सुबोध नौटियाल, अनीता थपलियाल आदि मौजूद थे।