February 28, 2026

Newz Studio

सरल और संक्षिप्त

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कल करेगी राजभवन का घेराव

लोकसभा एवं राज्यसभा से विपक्षी दलों के 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस 22 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष को सही राह दिखाने के लिए विपक्ष होता है।
विपक्ष की आवाज को सदन में सुना जाता है, लेकिन आज भाजपा हिटलरशाही से देश की संसद को चलाना चाहती है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इसके विरोध में सड़कों पर उतरेंगे। प्रदेश मुख्यालय में 22 दिसंबर को राजभवन घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।